हे महान पूर्वजों गर्ब करो
हम निखार रहे हैं
वो तमाम सम्पदा
जो सौंपी थी तुमने, हमें बिरासत में...
बहुत घने हो गए थे जंगल
खो जाते थे बेश- कीमती हांथी दांत
गल जाती थी शेर की खाल
हो जाता था सदैव
तुम्हारी सम्पदा का नुक्सान,
सहन नहीं होता था ये हमसे
इसलिए मार दिए हमने हांथी और शेर
काट दिए जंगल,
बना लिए सोफे, बेड, ड्रेसिंग टेबल और मकान,
इनपे बैठे , लेटे अपना चेहरा जब भी संवारते हैं
मकान में सजे हांथी दांत और शेर की खाल ,
पूरी चौकसी के साथ निहारते हैं...........
हे महान पूर्वजों
तुम्हारे वो पुराने मूल्य, वो संस्कार, वो स्नेहाधार
ज़माने की हवाओं और संक्रमण से बचाने के लिए
सजा दिए हैं हमनें
शो केशों औए संग्रहालयों में
जीवन त्याग का पर्याय हो गया है
अब राजतंत्र की जगह लोकतंत्र
नृप की जगह नेता
और हस्तिनापुर की जगह दिल्ली हो गया है
अब राजनीत चूहे -बिल्ली का खेल है
बिल्ली तो सौ चूहे खाकर हज चली जाती थी
पर नेताओं को जनता की चिंता सताती है
आम जनता गेहूं, चावल नहीं खा पाती है
यह सोचकर
नेताओं को नींद नहीं आती है
हज न जाकर , स्वयं के लिए पुण्य न कमाकर
नेता त्याग की भावना दिखा रहे हैं
डामर , यूरिया और पशुओं के चारे से
काम चला रहे हैं
डॉ आशुतोष मिश्र
निदेशक
आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी
बभनान, गोंडा, उत्तरप्रदेश
मोबाइल नो 9839167801
.
गर्व तो करना ही पड़ेगा, नहीं तो करवा लेंगे।
ReplyDeletepraveen jee aapke comment ka andaaj wakai twarit aaur nirala hai..sadar dhanyawad ke sath
Deleteअच्छा अंदाज ..जबर्दस्त्त व्यंग.
ReplyDeleteaaderneea shikha jee...hausla afjayee ke liye shukriya...
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteबहुत सुन्दर प्रस्तुति
ReplyDeleteआपकी इस सुन्दर प्रविष्टि की चर्चा कल दिनांक 30-01-2012 को सोमवारीय चर्चामंच पर भी होगी। सूचनार्थ
aaderneey ghafil sir...mujhe blog jagat se jodne..meri kavitaon ko charcha manch par shamil karne aaur nirantar protsahit karne ke liye kotisah dhanywad..sadar pranam ke sath
Deleteसही कटाक्ष ...
ReplyDeleteaaderneeya Rashmi jee...aapke nirantar protsahit karne wale ye shabd mujhe nirantar prerit karte hain...yah mere school college interface per likhi kavita hai ..aapke ashish bristi kee isi kaamna aaur sadar pranam ke sath
Deleteगर्व करने की बात कह खूब कटाक्ष किया है ..
ReplyDeleteaaderneeya Sangeeta jee...aapka nirantar protsahan mujhe kuch na kuch likhne ke liye prerit karta hai..aapke ashish bristi kee isi kaamna aaur sadar pranam ke sath
Deleteयह रचना अपनी एक अलग विषिष्ट पहचान बनाने में सक्षम है।
ReplyDeleteaaderneey Manoj jee...aapke comments mujhe hamesha hee na urja se lavrej kar dete hain..aapke snehil prernadaayee shabdon ke liye hardik dhanyawad,,,,sadar pranam ke sath
Deleteबहुत ही अच्छी प्रस्तुति ।
ReplyDeleteकरारा व्यंग्य ...बहुत बढिया
ReplyDeleteकरारा और शानदार व्यंग्य ..
ReplyDeleteव्यंग्य की उत्कृष्ट शैली, वाह !!!!!!!!!!!!!!!!
ReplyDeleteसटीक व्यंग है।
ReplyDeletewah bahut satik sarthak chitran .......satik chubhan , khubsurti se prastut kiya abhar . ........mere blog par apna anmol samaye dene aur pasand karne ke liye shukriya .awagaht hai aapka hamare blog par
ReplyDeleteachha kaavya hain, Sir. Abhay
ReplyDeleteतीखा चुभता हुआ व्यंग, अत्यधिक सराहनीय.......
ReplyDeleteकृपया इसे भी पढ़े-
नेता, कुत्ता और वेश्या
sahi samay pr teekha prhar ....mishr ji ...chunav ke avsar pr teton ke liye es se behatar abhivykati aur kya ho sakati hai....bilkul sateek....sadar abhar.
ReplyDeleteउत्कृष्ट व्यंग .
ReplyDeleteहज न जाकर , स्वयं के लिए पुण्य न कमाकर
ReplyDeleteनेता त्याग की भावना दिखा रहे हैं
डामर , यूरिया और पशुओं के चारे से
काम चला रहे हैं
बहुत ही तीखा कटाक्ष किया है आपने.
पर जिनकी मोटी खाल है उनको न समझ
आया है न ही आएगा.
तीखी व्यंगात्मक प्रस्तुति के लिए आभार.