Showing posts with label holi. choli. Show all posts
Showing posts with label holi. choli. Show all posts

Tuesday, 6 March 2012

(BP60) होली है भाई होली है



रंग बिरंगी है रंगोली
मस्तानो की निकली टोली
कहीं अबीर गुलाल कहीं पर
चली धडल्ले भंग की गोली
 पिचकारी से  छूटे गोली 
रहे सलामत कैसे  चोली 
ईना, मीना, डीका, रीना 
नहीं  बचेगी कोई भोली 
आज अधर खामोश रहेंगे 
आज रंग हैं सबकी बोली 
आज  नहीं छोड़ेंगे भौजी 
बुरा न मानो है ये होली



 होली पर आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की और से हार्दिक शुभकानाएं ...होली के बिबिध रंगों  की तरह आपका जीवन   रंगबिरंगा बना रहे ....खुशियाँ आपके कदम चूमे ..आपके अंतर का कलुष हटे.......प्रेम का साम्राज्य चहु ओर स्थापित हो ..पुनः इन्ही शुभकामनाओं के साथ 


डॉ आशुतोष मिश्र 
निदेशक 
आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी 
बभनान , गोंडा . उत्तरप्रदेश 
मोबाइल न०  9839167801

लिखिए अपनी भाषा में